विशेष संवाददाता





रांची। ग्रामीण उपकार संस्थान, इंडियन योग एसोसिएशन, द ऑल इंडिया बॉय स्काउट्स एसोसिएशन, लेखक संघ, अखिल भारतीय विज्ञान दल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए उचित डिजिटल वित्तीय प्रयोग विषयक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता द ऑल इंडिया बॉयज स्काउट एसोसिएशन के आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने किया। मौके पर ऊर्जा संरक्षण पर प्रदर्शनी दिखाकर ऊर्जा बचाने हेतु जागरूक किया गया।





ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण के लिए स्वचालित मॉडल को प्रस्तुत किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह, रजिस्ट्रार, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी और सम्मानित अतिथि रामलाल, सेवानिवृत्त आचार्य, मारवाड़ी कॉलेज, अमित सिंह, सचिव, इंडियन योग एसोसिएशन, चंदन प्रजापति, अध्यक्ष झारखंड राइटर एसोसिएशन, सहायक अध्यापक, रांची विश्वविद्यालय, रामाशंकर सिंह, वित्त पदाधिकारी, लखनऊ निरंजन कुशवाहा, नेटवर्क सिक्योरिटी प्रशासक, झारखंड अशोक कुमार, आईटी सेल कृष्णा क्यूटी मार्क्स उपरोक्त विषयों पर विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत विश्वकर्मा, राज्य सचिव, द ऑल इंडिया बाय स्काउट एसोसिएशन ने किया। सेमिनार में इंडियन योग एसोसिएशन इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, तकनीकी शिक्षा परियोजना, झारखंड राइटर एसोसिएशन, क्यूटी मार्क्स करियर सेंटर, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड, संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, मांडर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, न्यू कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के टीचर, ऑल इंडिया बाय स्काउट एसोसिएशन, डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सेमिनार में भाग लेकर जानकारियां आदान प्रदान किए। लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।





कार्यक्रम का संयोजक कुलसचिव, ग्रामीण संस्थान के श्री खेड़ी तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आए प्रतिभागियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का आयोजन रांची प्रेस क्लब के सभागार में हुआ।