चाईबासा। चक्रधरपुर के चर्चित कमलदेव गिरि हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान समेत तीन की गिरफ्तारी के बाद आखिरकार पुलिस ने हत्यारे जाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जाहिद के अलावा तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया जिसमे चांदमारी निवासी मो राकिब,मंडलसाई निवासी मो साकिर और चौंगासाई निवासी मो हाशिम शामिल है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में तीन पिस्टल,पांच जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त स्कूटी और बाइक भी बरामद की है।इस मामले को सुलझाने में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार की अहम भूमिका रही।





पूछताछ में जाहिद ने बताया कि सतीश से उसकी दोस्ती काफी पुरानी है। एक दिन खुद सतीश ने कमलदेव की हत्या करने को कहा। सतीश ने उसे कमलदेव की हत्या के लिए 1.50 लाख रुपए में सुपारी दी थी। घटना तक उसे 70 हजार रूपए भी मिल चुके थे। इस दौरान उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कमलदेव की हत्या का प्लान बनाया। उसने अपने घर में बम बनाया। 12 नवंबर की देर शाम मौका पाकर उसने राकिब के साथ मिलकर कमलदेव पर बम से हमला कर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।