जमशेदपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल से नवंबर माह में विभिन्न विभागों में कार्यरत 28 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।वहीं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की एक सूची रेलवे ने तैयार की है। जिसमें आदित्यपुर स्टेशन से वाणिज्य विभाग की एक महिला कर्मचारी कुमारी मंजू लकड़ा का नाम भी शामिल है।





इसके अलावा टाटानगर स्टेशन परिचालन विभाग के तीन कर्मचारी एम लक्ष्मण राव,अरुण कुमार दत्ता,अश्विनी कुमार प्रधान,मेडिकल से केवल एक सुंदरम भानू,इंजीनियरिंग से एक पी लक्ष्मी कुमारी,मेकेनिकल से गुरचरण और इलेक्ट्रिकल विभाग से शीला देवी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी तरह झारसुगुड़ा,बड़बिल समेत विभिन्न स्टेशनों के कर्मचारियों के नाम भी सूची में शामिल है और जो रेलवे को अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं।