प्रतिनिधि,चतरा। झारखंड शिक्षा परियोजना के पूर्व एडीपीयो कृष्ण कुमार वर्मा की सुपुत्री स्वाती संदीप अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी हजारीबाग से पूर्ण करते हुए संत कोलंबस काॅलेज हजारीबाग से वर्ष 2021 में फिजिक्स ऑनर में विशिष्ट उपाधि हासिल की एवं घर पर ही स्वअध्ययन करते हुए प्रथम प्रयास में ही संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में 490 रैंक लाकर चतरा जिले को गौरवान्वित किया है। बेटी की इस कामयाबी पर माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर व्याप्त है। इस कामयाबी पर सुभेक्षु जनों द्वारा निरंतर बेटी की कामयाबी पर बधाई देने का सिलसिला जारी है।