प्रतिनिधि,चतरा। चतरा कॉलेज चतरा के बीएड संभाग मे सोमवार को सत्र 2022- 24 के नए बीएड प्रशिक्षुओं का जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह का आयोजन सत्र 2021- 23 के बीएड प्रशिक्षुओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड संभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर सिंह ने किया। नए प्रशिक्षुओं का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर उनका बीएड संभाग में प्रवेश कराया गया।उनके प्रवेश के बाद मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस कार्यक्रम में प्रो.ग्लोरिया ग्रेस होरो, प्रो.प्रेम बसंत बाखला, प्रो. शोभा कुजुर, प्रो .चंदन कुमार सिंह, डॉ.मो.मुमताज अंसारी, डॉ. संजय कुमार, प्रो. अमित कुमार सिंह एवं नए सत्र 2022- 24 तथा 2021- 23 के सभी प्रशिक्षु मौजूद रहे। मंच का सफल संचालन अमन कुमार एवं सोविता श्रीवास्तव ने किया। प्रो. प्रेम बसंत बाखला ने अपने संबोधन में सभी नए बीएड प्रशिक्षुओं का हार्दिक स्वागत किया तथा उनके पठन- पाठन एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।सभी नए बीएड प्रशिक्षुओं को स्वागत गीत के साथ अभिनंदन किया गया।प्रोफेसर चंदन कुमार सिंह ने बीएड पाठ्यक्रम की सभी विषयों पर चर्चा की तथा अपना मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो अधिकतर नागपुरी से जुड़े रहें और झारखंड की माटी की याद दिलाई।मंच पर मंचासीन सभी विद्वानों ने अपने अपने स्तर से सभी का मार्गदर्शन किया एवं नए बीएड प्रशिक्षुओं का हार्दिक स्वागत किया।साथ ही इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सत्र 2021-23 के बीएड प्रशिक्षुओं को धन्यवाद दिया।
विभागाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में सभी का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही शिक्षक एवं शिक्षार्थियों को एक- दूसरे से परिचित कराया। विभागाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि यह चतरा कॉलेज का पवित्र स्थान अनुशासन एवं स्वतंत्रता के उद्गम स्थल है जहां से निकलने वाली प्रेम रुपी संस्कार आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने का काम करेगी।अतीत की जानकारी एवं अनेकों उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को अपनी महान भारत की सभ्यता एवं संस्कृति पर ध्यान आकृष्ट कराया।साथ ही खेल के द्वारा नए बीएड प्रशिक्षुओ में से मिस्टर फ्रेशर्स और मिस फ्रेशर्स का चुनाव किया गया।सभी नए बीएड प्रशिक्षुओं को स्वागत स्वरूप उपहार भेंट की गई।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ग्लोरिया ग्रेस होरो ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दोनो सत्र के प्रशिक्षुओं अमिता,संदीप,आलोक,विक्की, उज्जवल,उमेश,गणेश, करण,बसंत,संतु,नीतू,निधि,अलीशा,अन्नू,राजलक्ष्मी,शिवानी,प्रगति,अर्चना,प्रतीक्षा,मनीष,अश्विनी,सद्दाम,नैना,प्रिंस के साथ- साथ सभी बीएड प्रशिक्षुओ की अहम भूमिका रही।





