प्रतिनिधि,चतरा। चतरा महाविद्यालय चतरा में बुधवार को साइबर सुरक्षा से संबंधित इंटरेक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया,जिसमें साइबर डिफेंस विद्यापीठ के संस्थापक बालाजी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर ममता वर्मा द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित व्याख्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि कैसे आज साइबर हमले बढ़ रहे हैं।प्रतिदिन लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं तथा सोशल मीडिया पर कॉग्निटिव मैसेज तथा इंफॉर्मेशन वार एवं कई प्रकार से लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामले में कोई भी व्यक्ति 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।इसको लेकर झारखंड सरकार ने प्रोजेक्ट आरव के तहत साइबर सुरक्षा से संबंधित कोर्स लॉन्च किए हैं। कोई भी इच्छुक विद्यार्थी इसे ऑनलाइन कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एवं स्ववित्त पोषित विभाग समन्वयक डॉक्टर मनीष दयाल के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में चतरा महाविद्यालय चतरा के प्राचार्य आरपी राय, बीएड संभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर सिंह तथा बीएड संभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ग्लोरिया ग्रेस होरो, कंचन सोए मुर्मू,डॉ. मो. मुमताज अंसारी, शोभा कुजूर, चंदन कुमार सिंह, अमित कुमार,प्रेम बसंत बाखला, विवेक बाखला, बीसीए असिस्टेंट प्रोफेसर हीरामन महतो, श्रेया प्रकाश व चंद्रकांत कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष अतुल अनुराग तिर्की के द्वारा किया गया। इस मौके पर बीएड संभाग 2022-2024 सत्र के सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं व बीसीए विभाग के छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के सभी छात्र उपस्थित थे।





