चतरा।झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में राम टुंडा फुटबॉल टांड में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17 लाख रुपए आंकी गई है।
17 ग्राम ब्राउन शुगर और 2 मोबाईल फोन बरामद
चतरा के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अविनाश कुमार ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राम टुंडा फुटबॉल टांड के पास से बाइक सवार देवकांत दांगी और मोहम्मद परवेज को रोककर उनकी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि तलाशी में दोनों के पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर और 2 मोबाईल फोन बरामद हुए। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।





