पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।चतरा विधानसभा सभा निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम के कार्यालय से चतरा विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है,जिसमें राजद के रशिम प्रकाश,लोजपा के जनार्दन पासवान,लोकहित अधिकार पार्टी के अशोक डोम, सीपीआई के कुन भुइयां और निर्दलीय अशोक गहलोत ने नामांकन दाखिल कर दिया है। जबकि सिमरिया विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के मनोज चंद्रा, भारतीय जनता पार्टी से कुमार उज्जवल और बसपा से रामअवतार राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया।





मालूम हो कि चतरा और सिमरिया विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2019 के विधानसभा चुनाव में चतरा से राजद प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता और सिमरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी किशुन कुमार दास जीते थे। भोगता जाती अनुसूचित जनजाति होने के कारण राजद ने सत्यानंद भोगता को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया और उनकी जगह रशिम प्रकाश को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।जबकि भाजपा ने कुमार उज्जवल को सिमरिया से अपना प्रत्याशी बनाया है।





चतरा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों में अशोक कुमार डोम झारखंड लोकहित अधिकार पार्टी,अशोक कुमार गलहोत निर्दलीय,मनोज भुइयां हम पार्टी, रशिम प्रकाश राजद,जनार्दन पासवान एलजेपी,विवेक कुमार रंजन निर्दलीय,उमेश कुमार भारती स्वतंत्र,डोमेन भुइंया सीपीआई,अशोक भारती जेएलकेएम,कुन भुइंया सीपीआई (एम),चन्द्रशेखर कुमार बीएसपी,सुबोध पासवान एमआईएम और सागर राम अखिल भारत हिंदू महासभा शामिल हैं।