सरायकेला खरसावां।झारखंड में इन दिनों नाबालिग बच्चियों और महिलाओं से दुष्कर्म के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं।आज शनिवार जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विद्युतनगर स्थित एक तालाब में अर्धनग्न हालत में एक चार साल की नाबालिक बच्ची मिली है।आशंका जाहिर की जा रही है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है इसके बाद उसे मरने के लिए तालाब में फेंक दिया गया था।जब बच्ची को तालाब से निकाला गया तो बच्ची अर्धनग्न थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।बच्ची को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। बच्ची की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के मिरुडीह निवासी के रूप में हुई।पुलिस ने बच्ची को पहचान कर उसके परिजनों को अस्पताल लेकर आई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह कुछ लोग तालाब के किनारे शौच करने गए थे, उसी दौरान उनकी नज़र तालाब के किनारे पड़ी एक मासूम बच्ची पर पड़ी।बच्ची ठंड से कांप रही थी। बच्ची ने फ्रॉक और स्वेटर पहना हुआ,लेकिन नीचे के भाग में कोई कपड़ा मौजूद नहीं था, इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
बच्ची की मां ने बताया की कल शाम 5.30 बजे वो लोग जब आग ताप रहे थे वहीं थोड़ी दूर पड़ोस का युवक बच्ची को खिला रहा था।इसी बीच वह बच्ची को लेकर भाग गया था। इसके बाद बच्ची की काफी खोजबीन की गई,लेकिन कुछ पता नहीं चला।इसके बाद थाने में गुमशुदगी की जानकारी दी थी।बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ने और मामले की जांच में जुट गई है।बच्ची के परिजनों ने बताया कि उन लोगों को पुलिस ने यह जानकारी दी कि आपकी बच्ची एमजीएम अस्पताल में भर्ती है।जानकारी मिलते ही परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे।
तालाब से संदिग्ध हालत में अर्धनग्न मासूम बच्ची की बरामदगी के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। बच्ची का एमजीएम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद बाद ही हो सकेगी।परिजनों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।





