प्रतिनिधि,गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बदडीहा - गुजियाडीह में बीती रात होटल से चिकन लाकर खाने के बाद एक बच्ची समेत तीन महिलाओं की तबियत बिगड़ गयी।





आनन-फानन में परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां तीनों का इलाज चल रहा है।जिनकी तबीयत बिगड़ी है,उनमें निशा देवी,मोसोमात सविता देवी और 5 वर्षीय बच्ची खुशी कुमारी शामिल हैं।





इस बाबत निशा की मां कमली देवी ने बताया कि रात में उनकी पुत्री, बहू और नतनी घर में अकेली थी।इसी दौरान तीनों ने बदडीहा के एक होटल से 50 रुपये का चिकन मंगवा कर खाया था,जिसे खाने के बाद बीती रात ही तीनों की तबियत बिगड़ गई। बताया कि घर के लोग शादी समारोह में गए थे।जहां से लौटने के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।