प्रतिनिधि,बड़कागांव। कृमि मुक्ति दिवस पखवाड़ा सप्ताह के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कृमि निरोधक दवा अल्बेंडाजोल खिलाई जा रही है। सोमवार को बीएम मेमोरियल स्कूल में एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा व संचालन शिक्षक उमेश कुमार ने किया।





सभा के मुख्य अतिथि डॉ० बीएन प्रसाद ने स्कूल में बच्चों को कृमि रोग कैसे होता है और उससे कैसे बचा जाता है उसके बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक से 19 वर्ष के लोगों के बीच कृमि निरोधक दवा अल्बेंडाजोल दवा खाना अनिवार्य है। आगे बच्चों से कहा कि आपके माता- पिता के लिए भी समय-समय पर फलेरिया की दवा खाने के लिए वितरण किया जाता है। इसलिए अपने माता-पिता अभिभावकों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करते रहे।





मौके पर मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी नवीन कुमार, विद्यालय उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा,प्राचार्य कैलाश कुमार, उप प्राचार्य पूनम कुमारी, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, उमेश कुमार , अमीन अंसारी, आनंद राज एरिका टोपा महेंद्र कुमार विनोद रजक आशीष कुमार, संदीप शर्मा, दिलेश्वर दास, मुकेश दास, सोनू कुमार,सरिता बा, देवंती देवी, जेमा तिग्गा, मनीषा कुमारी, अफसाना परवीन, स्नेहा कुमारी, सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।