प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बेंगलुरू के चिक्कारंगप्पा एस ने अंतिम दिन तीन-अंडर 69 राउंड के साथ टाटा स्टील पीजीटीआई की सीजन-एंडिंग टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप में दो शॉट से जीत हासिल की है। वहीं 3 करोड़ की इनामी राशि वाला यह इवेंट शहर के बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेला गया। साथ ही गुरुग्राम के मनु गंडास ने 2022 टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग ऑर्डर ऑफ मेरिट में चैंपियन बनने के लिए सीजन के शोपीस इवेंट में छठा स्थान हासिल किया।





चिक्कारंगप्पा ने 20 अंडर 268 अंकों का कुल स्कोर कर पीजीटीआई में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि वाले प्रतियोगिता में अपने प्रयास से 45 लाख रुपए की बड़ी राशि जीती है। यह पीजीटीआई पर 29 वर्षीय गोल्फर का 15वां खिताब और कुल मिलाकर 16वीं पेशेवर जीत थी। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय स्टार शिव कपूर, दिल्ली के शमीम खान और गुरुग्राम के वीर अहलावत की तिकड़ी 18 अंडर 270 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि गुरुग्राम के मनु गंडास ने इस सप्ताह टूर चैंपियनशिप में 16 अंडर 272 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहने के बाद टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग में प्रतिष्ठित नंबर 1 स्थान प्राप्त किया।





मनु ने 2022 सीजन का समापन रिकॉर्ड कमाई 88 लाख 50 हजार 688 के साथ किया और जो पीजीटीआई सीजन के लिए अब तक का सबसे अधिक धनराशि सूची में उचित दूरी से नंबर एक स्थान पर रहने के लिए है। गंडास ने सीजन की कमाई का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिसे 2019 में 66 लाख 27 हजार 650 रुपए के साथ राशिद खान ने बनाया था। मनु ने इससे पहले सीजन के दौरान छह खिताब जीतकर पीजीटीआई का एक और रिकॉर्ड बनाया था। गंडास जिन्होंने 2015 में प्रो बैक कर वर्ष में कुल 13 टॉप -10 पोस्ट किए। चंडीगढ़ के युवराज सिंह संधू ने 70 लाख 99 हजार 768 रुपए की कमाई कर पीजीटीआई रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहे। इवेंट के सभी चार राउंड गोलमुरी गोल्फ कोर्स में पहले नौ होल और बेल्डीह गोल्फ कोर्स में दूसरे नौ होल खेले गए। जबकि मैदान के दूसरे आधे हिस्से ने पहले बेल्डीह और फिर गोलमुरी में खेला। राउंड के लिए पार 72 था।





लीडिंग ग्रुप्स ने गोलमुरी से शुरू किया और बेल्डीह में समाप्त किया।चिक्कारंगप्पा एक शॉट से रातों रात लीडर बनने वाले दिन के अधिकांश समय नियंत्रण में थे। साथ ही उन्होंने अपने असाधारण आयरन-प्ले और वेज शॉट्स की बदौलत पहले 13 होल में एक बोगी के बदले में पांच बर्डी लगाई। खेल के एक छोटे से अंतराल के लिए चिक्का की बढ़त खतरे में आ गई थी। जब उन्होंने 14 वें पर एक बोगी गिरा दी और खालिन जोशी ने पहले के एक शॉट के भीतर प्रवेश करने के लिए 12वें और 16वें के बीच चार बर्डी लगाये।खालिन आखिरकार अंतिम दो होल में एक बोगी और डबल बोगी के साथ विवाद से बाहर होकर छठे स्थान पर रहे। चिक्का ने शहर में दो बार पहले उपविजेता रहने के बाद जमशेदपुर में अपना पहला खिताब जीता। वहीं चिक्का ने कहा कि दिन के अधिकांश समय चीजें उनके नियंत्रण में थी। मगर जब उन्होंने 16 वें के बाद लीडरबोर्ड देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि खालिन सिर्फ एक से मुझसे पीछे है। जिससे वे थोड़े हैरान भी हुए,लेकिन फिर उन्होंने सिर्फ अपना ही खेल खेलकर फेयरवे ढूंढा, पिन्स के लिए कोशिश की और महत्वपूर्ण पार पुट बनाए।





इस दौरान 17 पर खालिन की बोगी ने मुझे कुछ राहत दी। साथ ही उनकी ड्राइविंग और आयरन-प्ले शानदार रही। उन्होंने बेहतर पट किया। पिछले हफ्ते कोलकाता में ग्रीन्स पर संघर्ष करने के बाद उन्होंने इस हफ्ते अपने पटर को बदल दिया था। उन्होंने एक पटर को वापस लिया। जिसके साथ वे लंबे समय तक खेले भी थे। परिणामस्वरूप आज 17 वें की तरह कुछ क्लच पट किए। उन्होंने बहुत ध्यान से अभ्यास भी किया। ताकि उन्हें गोल्फ कोर्स पर दबाव की स्थिति में शांत रहने में मदद मिले। जो उन्हें ध्यान केंद्रित करने और विकर्षणों को दूर रखने में मदद की। यह उनके लिए एक कठिन वर्ष रहा है। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी मां को खो दिया था और वास्तव में उन्हें गोल्फ खेलने में आनंद नहीं आ रहा था। मगर वे कोर्स में रहने में कामयाब रहे। उनकी मां हमेशा चाहती थी कि वे गोल्फ खेलें। अपनी यह जीत वे उन्हें समर्पित करते हैं।





इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने टाटा स्टील को धन्यवाद भी दिया। इस जीत ने 2023 के लिए उनका मनोबल बढ़ाया है। जिससे उन्हें लगता है कि यह सही समय है जब वे एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत सके। चिक्का ने कहा कि जो अब शमीम खान के साथ पीजीटीआई में जीत की संख्या (15) में दूसरे स्थान पर है। मुकेश कुमार 20 जीत के साथ सूची में सबसे आगे हैं। वीर अहलावत (65), शमीम खान (65) और शिव कपूर (67) ने संयुक्त उपविजेता के रूप में सप्ताह का समापन करने के लिए बोगी-मुक्त अंतिम दौर की शूटिंग की और जो विजेता से दो शॉट पीछे रहे। प्रमुख नामों में ज्योति रंधावा 14 अंडर 274 अंकों के साथ 10 वें स्थान पर, एसएसपी चौरसिया 12 अंडर 276 अंकों के साथ 16 वें स्थान पर, गगनजीत भुल्लर 10 अंडर 278 अंकों के साथ 22 वें स्थान पर, उदयन माने पांच अंडर 283 अंकों के साथ 34 वें स्थान पर और जीव मिल्खा सिंह तीन ओवर 291 अंकों के साथ 58 वें स्थान पर रहे।जबकि शहर के दो पेशेवर करण टौंक और कुरुश हीरजी दो ओवर 290 अंकों के साथ 54वें स्थान पर रहे। अर्जुन भाटी पीजीटीआई इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर बने। ग्रेटर नोएडा के अठारह वर्षीय अर्जुन भाटी ने सीजन की कमाई 16 लाख 38 हजार 310 रुपए के साथ पीजीटीआई इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। सीजन एंडिंग इवेंट में दो अंडर 286 अंकों के साथ 43 वें स्थान का दावा करने वाले अर्जुन ने गुरुग्राम चैलेंज में तीसरे स्थान की समाप्ति समेत सीजन में दो शीर्ष 10 के परिणामस्वरूप पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 25 वां विश्वसनीय स्थान हासिल किया। विजय प्रतिभागियों को टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर संजीव पॉल समेत अन्य मौजूद थे।