प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के किचटो पंचायत के अंतर्गत आने वाले चिरैयाटांड़ में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित किचटो पंचायत की मुखिया संगीता देवी ने फीता काटकर आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र शुरू होने से चिरैयाटांड़ के नन्हें नन्हें बच्चों को अपने घर के नजदीक प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी एवं महिलाओं को भी कई तरह की सरकारी सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर अंगद कुमार महतो, मणिलाल महतो, अजय गंझू, पर्यवेक्षक के रूप में रोजगार सेवक कन्हाई सिंह, सलकू गंझू, उर्मिला देवी, पांडे महतो समेत अन्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।





