वरीय संवाददाता,धनबाद। दी आर्ट ऑफ लिविंग की चिल्ड्रन एंड टींस मेधा योगा-1 कार्यशाला रैमसन रेसिडेंसी धैया में झारखंड स्टेट चिल्ड्रन टींस कोऑर्डिनेटर सोनाली सिंह और एबीसी डिस्ट्रिक्ट मीडिया प्रभारी मयंक सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में बच्चों ने प्राणायाम व योग किया। दी आर्ट ऑफ लिविंग की अनूठी लयबद्ध सांस प्रक्रिया, सुदर्शन क्रिया का भी अनुभव रहा। स्टेज फीअर, इगजाम प्रेशर इत्यादि से ध्यान के निरंतर अभ्यास करने का तरीका भी सिखाया गया। इस कार्यशाला से बच्चों के माता पिता भी अत्यंत प्रसन्न हुए और आगे भी बच्चों को ध्यान, ज्ञान से जुड़े रहने की आवश्यकता बतायी।
कार्यशाला में डी नोबिली भूली, सीएमआरआई, क्रेडो वर्ल्ड, झारखंड पब्लिक, कार्मेल धनबाद, राजकमल सरस्वती, डीएवी कुसुंडा, बनियाहिर स्कूल के स्टैंडर्ड आठ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में समृद्धि, वैष्णवी, रूद्राक्ष ने कंसेट्रेशन प्राणायाम, वहीं, नचिकेता, सिद्धार्थ, शाम्भवी ने स्ट्रेस को दूर करने की विधि को अत्यन्त पसंद किया।अपूर्व, वंदना, रिद्धि , अवनी, नलिनी ने सुदर्शन क्रिया का अभ्यास निरंतर करने का प्रण लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जूही महतो, सोनी कुमारी, प्रबुद्ध सिंह, गौरी शंकर लोहनी, बबीता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जीत महतो, सिद्धार्थ दुबे, वैष्णवी राज राणा, रूद्राक्ष डोकानिया, शांभवी सिंह, समृद्धि शर्मा, अपूर्व लोहनी, वंदना सिंह,रिद्धि गुप्ता, गौरव, नलिनी श्री, अवनी धृति ने कार्यशाला में भाग लिया। उक्त जानकारी मयंक सिंह (वरीय प्रशिक्षक)
दि आर्ट ऑफ लिविंग झारखंड चिल्ड्रन एंड टीन्स कोऑर्डिनेटर ने दी।





