प्रतिनिधि,चतरा। जिले के हंटरगंज पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बिहार के गया जिले के तीन चोरो को गिरफ्तार किया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बीते 4 अप्रैल को थाना क्षेत्र के जिरामणी कॉलेज के पास से मानामात जोरी निवासी नरेश महतो पिता बीरू महतो की स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या रजि नं0- जे एच O2 एस-2811 चोरी कर ली गई थी। इनके द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर हण्टरगंज थाना कांड सं0-58/23 दिनांक- 04.04.23 धारा 379 भा0द0वि० दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि उक्त कांड का उदभेदन हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में बुधवार को कांड मे संलिप्त तीन अभियुक्त गौतम कुमार पिता शिवनंदन यादव सा0 कुमे, सुरज कुमार पे0 शिवनंदन यादव व प्रदीप कुमार पिता चन्द्रदेव यादव दोनों ग्राम आमुखाप थाना धनगाई जिला गया (बिहार) को हण्टरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोरो ने इस कांड की घटना को कारित करने मे अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। तीनो के निशानदेही पर कांड मे चोरी किये गया मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में अप्रिय वारदात को अंजाम देने के फिराक में लगे देशी कट्टा व गोली के साथ थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के अपराधी सिकेन्द्र भारती पिता बिमल भारती को भी गिरफ्तार किया गया है। अपराधी के पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा व एक जिंदा गोली बरामद किया गया है। इस संदर्भ मे हण्टरगंज थाना कांड सं0- 107/23 दिनांक- 08.06.23 धारा- 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है। वहीं अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।।छापामारी टीम में पुअनि सनोज कुमार चौधरी,पुअनि कृष्णा कुमार,पुअनि नितेश कुमार दुब, सअनि राजेन्द्र नाथ मुंडा,सअनि रंजीत कुमार सिंह एवं बथाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





