छात्र गलत को गलत और सही को सही बोले: बन्ना गुप्ता
डीएसपीएमयू में यूथ अवरनेस हेल्थ प्रोग्राम ऑन एसआरएच का आयोजन
वरीय संवाददाता,रांची। विकास सारथी रांची के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के सभागार में युथ अवरनेस हेल्थ प्रोग्राम ऑन एसआरएच का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विवि के एनएसएस विंग और आइक्यूएसी, डीएसपीएमयू के सहयोग किया।
अवरनेस हेल्थ प्रोग्राम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि छात्र बोलने की हिम्मत जुटाये। छात्र गलत को गलत और सही को सही बोले। अगर आपके पिता भी सही को गलत बता रहे हैं, तो उसका विरोध कीजिए। हमेशा कमजोर लोगों के साथ खड़े रहे और मजबूत लोगों का विरोध करेंगे तो आपकी एक अलग पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि परिस्थति के अनुसार अपने आप को बदलना होगा। यह आपको तय करना है, आपकी पहचान से लोगों की पहचान बने।
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में कई छात्र आत्महत्या कर लेते हैं। छात्र अपने चुनौतिपूर्ण जीवन से भागते हैं। छात्र इस चुनौति को स्वीकार करें और अपनी जिम्मेवारी का निवर्हन कीजिए। देश और समाज को चलाने की जिम्मेवारी छात्रों पर है। अपने कंधे को मजबूत करें और घर, परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी को निभाये। अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन कीजिए।
कार्यक्रम में शिक्षाविद स्टेला माइकल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया। उन्होंने विकास सारथी रांची द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुक्ति मिशन की रश्मि साहा ने लड़कियों को महावारी विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि महावारी विषय पर खुल कर बातें करें। समाज में लोग अब इस विषय पर बात करते हैं। कार्यक्रम में छात्रों को किशोरवस्था को जाने, माहवारी, प्रजनन मार्ग संक्रमण तथा यौन संचारित संक्रमण, एचआइवी, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार जैसे विषयों के बारे में बताया गया।
मौके पर डीएसपीएमयू की रजिस्ट्रार डॉ. नमिता सिंह, डीएसपीएमयू एनएसएस की डॉ. शमां सोनाली, डीएसपीएमयू एनएसएस के अभय सिंह, डॉ. एसएम अब्बास, विकास सारथी के राजीव रंजन, डॉ अमेंद्रर कुमार, अमन अहमद, एमएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष शाहबाज़ हुसैन, एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष अमन अहमद, जिला सचिव आशिक अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।





