प्रतिनिधि, मनोहरपुर। मनोहरपुर ज़िला पुलिस कप्तान के आदेश पर शुक्रवार को छोटानागरा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक बोलेरो तथा एक स्कार्पियो को ज़ब्त किया है। पुलिस के इस कारवाई से बोलेरो का चालक वाहन से कूदकर जंगल की ओर फ़रार होने में सफल हो गया। जबकि स्कार्पियो के चालक सरफराज अंसारी व सहायक प्रदीप कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है।
पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर जांच में जुटी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ पकड़े गए दोनो वाहनो में प्रतिबंधित मांस पाया गया है। जिसे तस्करी के लिए अन्यत्र ले जाया जा रहा था। छोटानागरा पुलिस इस पूरे प्रकरण का अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है कि यह प्रतिबंधित मांस कहां से लाया गया है और कहां ले जाया जा रहा था।साथ ही इस अवैध धंधे में संलिप्त कौन लोग है एवं कहाँ के लोग शामिल है। पुलिस पकड़े गए स्कार्पियो चालक से पूछताछ कर रही है।





