प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र अटका बूढाचांच के जंगल में महिला का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला।मृतक का चेहरा व शरीर के अंग क्षत विक्षत बताया गया है।शुक्रवार सुबह ग्रामीणो की नजर इस पर पड़ी।हालांकि शव देखने पता चलता है कि कई दिनों पूर्व महिला की हत्या की गई होगी।
घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्ज लेकर थाने ले आयी।इधर मृतका के परिजन थाना पहुंचे।उन्होंने एक दिन पहले महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था,जिससे मृतका की पहचान जरमुने ग्राम निवासी राजेन्द्र प्रसाद साव की पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई।परिजनों ने शव की पहचान उसकी साड़ी और चूड़ियों से की।
मृतका के पुत्र पवन कुमार ने बताया कि उसकी मां मजदूरी का काम करती थी,जो बीते मंगलवार को भी काम करने गई थी,लेकिन शाम तक घर वापस नही आयी। देर रात तक इन्तजार करते रहे कि मां आयेगी तो खाना खायेंगे,लेकिन मां नही आयी।सुबह होने पर आसपास सहित रिश्ते परिवार के यहां पता किया पर पता नही चला।साथ उसकी मोबाइल भी स्विच बंद आ रही थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नही मिली।सुबह सूचना मिली कि अटका के जंगल में एक महिला शव मिला है।जब थाने आकर देखा तो उसकी मां का शव था।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।





