जमशेदपुर।झारखंड जर्नलिस्ट वेलफएयर एसोसिएशन (जज्वा) का प्रतिनिधिमंडल संरक्षक धर्मेंद्र मिश्रा की पहल पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिष के नेतृत्व में शुक्रवार को प्राथमिक स्कूल लुपुंगडीह का दौरा किया।इस अवसर पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र कर्ण ने पत्रकारों का स्वागत किया एवं बच्चों से परिचय करवाया।राजेंद्र ने बताया कि इस स्कूल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चें पढ़ते है।विद्यालय में कुल 35 बच्चें पढ़ते है।इस दौरान जज्वा के सदस्यों ने बाल संसद के सदस्यों से सीधा संवाद किया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का बच्चों ने त्वरित जवाब दिया।बच्चों ने कविता एवं पहाड़ा सुनाया।जज्वा के कमलेश सिंह बच्चों को जोड़ने की सरल विधि की जानकारी दी।इस दौरान अपने बीच पत्रकारों को पाकर बच्चे कफी उत्साहित दिखे।
इस अवसर पर जज्वा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिष ने कहा स्कूल के दौरा करने के पीछे उद्देश्य देश और समाज के भविष्य बच्चों का चरित्र निर्माण के साथ ही उनको पढ़ने के लिए प्रेरित करना और हौसला बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर स्वस्थ समाज के निर्माण की जिम्मेवारी है।जिसकी शुरुआत समाज की नींव बच्चों को मोटिवेट से आज किया गया।ज्योतिष ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों के हित से साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी का भी लगातार निर्वहन करता रहेगा।इस अवसर पर मुख्य रुप से मधुरेश वाजपेयी,सुनील पांडे,सुशल दे विनोद कुमार भी उपस्थित रहे





