प्रतिनिधि, सिंदरी। धनबाद आयुक्त के द्वारा सभी स्कूलों को प्रचंड गर्मी के 11 बजे और अन्य बच्चों को 12 बजे तक स्कूल से छुट्टी कर देने की बात कही है,जिससे ये समझ में आता है कि आखिर गर्मी किस हद की है। इसके विपरीत गौशाला बाजार, कांड्रा, गौशाल मोड, रोड़ाबांध, कल्पना टॉकीज, मनोहरटांड़ आदि जगहों पर स्कूल, कॉलेज के बच्चों को देखा जा सकता है और उक्त जगहों पर एक भी प्याऊ नहीं है। पीने का पानी के उपलब्ध ना होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जन जागृति महिला समिति के सभी सदस्यों ने पीने का पानी का व्यवस्था वो भी पवित्र हनुमानजी के मंदिर प्रांगण में की, जिसका उद्घाटन जन जागृति की अध्यक्ष वैजंती देवी ने राहगीरों को पानी के साथ गुड़ देकर इसकी सुरुवात की। देखा गया कि प्याऊ के पास राहगीरों के साथ टैम्पू चालक एवं उसमें बैठे लोग भी उसका उपयोग कर रहे थे एवं कार्य की सराहना भी कर रहे थे।





वैजंती देवी ने कहा कि बाजार के सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझ कर लगातार घड़े को साफ पानी से भरते रहेंगे तो राहगीरों को मुफ्त साफ और ठंडी पानी मिल सकेगी।मौके पर बैजंती देवी, सोनिया देवी, कान्ति देवी ,मंजूला देवी, मीना तिवारी, आशा देवी, रेखा देवी, मीना देवी, अंजना देवी, तनु देवी, आरती देवी, लाली देवी, अर्चना देवी, चुननी देवी आदि शामिल हुए।