प्रतिनिधि,चतरा। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल चतरा जिला एवं सभी प्रखंडों के एक एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपायुक्त चतरा सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को जमशेदपुर घटना की उच्च स्तरीय जांच हेतु महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 8 अप्रैल और 9 अप्रैल की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई। प्रशासन के द्वारा एकतरफा कार्रवाई करते हुए निर्दोष हिंदू नेताओं की गिरफ्तारी की गई और गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं के बारे में बातचीत करने के लिए जब 10 अप्रैल को जमशेदपुर के वरीय आरक्षी अधीक्षक से विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने गया, तो उन्होंने मिलने गए सभी प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी कार्यकर्ता विभाग और प्रांत स्तर के दायित्व धारी अधिकारी होने के साथ साथ निर्दोष भी हैं।सरकार के एक तरफा कार्रवाई के विरोध में झारखंड के सभी जिला केंद्रों पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा सरकार की पुतला दहन की गई थी और बुधवार को उपायुक्त और सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को महामहिम राज्यपाल झारखंड सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंप कर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।





विश्व हिंदू परिषद प्रतिनिधिमंडल में प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमित पासवान, विभाग सह संयोजक भवानी सिंह,जिला मंत्री सुधीर कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक अकित पांडे, जिला संपर्क प्रमुख पंकज सिंह,जिला सह मंत्री इंद्रजीत कुमार, जिला मिलन केंद्र प्रमुख ऋषि कुमार,सुरक्षा प्रमुख रवि साहू, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख बंटी गुप्ता, गौरक्षा प्रमुख ठाकुर राकेश रंजन, नगर अध्यक्षसुरेंद्र पासवान, गौतम स्नेही, टंडवा विहिप अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, मंत्री नकुल राम, संयोजक जीत गुप्ता, कहां चट्टी प्रखंड मंत्री विपिन रजक, मयूरहंड प्रखंड मंत्री ललन सिंह, पत्थलगड़ा प्रखंड मंत्री मृत्युंजय कुमार, सिमरिया मंत्री राजू प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।