जमशेदपुर। जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सचिव राजेश पांडेय ने सीतारामडेरा थाने में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रथींद्र दास, महामंत्री अनिल कुमार तिवारी और कोषाध्यक्ष राजीव सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सभी पर अमानत में ख्यानत करने का आरोप लगाया गया है।





पूरा मामला वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2019 के बीच का है। उक्त मामले में अधिवक्ता राजेश जायसवाल ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें सुनवाई के दौरान अदालत ने डीजीपी से पूछा था कि इसमें मामला दर्ज क्यों नहीं हुआ। अंततः कोर्ट के आदेश पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिसकी सुनवाई 29 नवंबर को अदालत में होने वाली है।