प्रतिनिधि,जमशेदपुर। हॉर्स राइडिंग क्लब जमशेदपुर के शौर्य सिंह ने गाजियाबाद में आयोजित गाजियाबाद हॉर्स शो में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सो जंपिंग इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। साथ ही टॉप स्कूल में आयोजित इवेंट में उसने ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया है।
यह प्रतियोगिता 8 से 18 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है और जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के पूरे देश से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।सभी प्रतियोगिताओं में अपने-अपने आयु वर्ग में प्रदर्शन करना था। वहीं शौर्य ने 3 इवेंट में भाग लिया। जिसमें से दो इवेंट में उन्होंने स्थान प्राप्त किया। जबकि जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग स्कूल के कोच ऑफिसर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट टाटा स्टील मिस्टर दुष्यंत कुमार को हॉनर ऑफ एक्सेप्शनल कोचिंग के लिए मोमेंटो से सम्मानित किया गया।





