जल जीवन मिशन व जल स्वच्छता समिति के द्वारा कार्यक्रम आयोजित





घर घर नल से शुद्ध जल की होगी आपूर्ति: मुखिया





प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड के बारियातू पंचायत सभागार में मंगलवार को जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन के तहत एक दिवसीय उन्मूखी कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया डेगन गंझु ने किया।जबकि संचालन समन्वयक सुशील कुमार सिंह ने किया।





कार्यक्रम में उपस्थित जलसहिया वार्ड सदस्य के साथ-साथ प्रबुद्ध ग्रामीणों को घर-घर नल से जल आपूर्ति व मॉडल पंचायत विकसित करने की जानकारी दिया गया।इसके साथ ही ठोस तरल व मल युक्त कचरा प्रबंधन की भी जानकारी लोगों को दी गई।बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला जल स्वच्छता समिति के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। लोगों को जल जीवन मिशन के साथ-साथ प्लास्टिक संधारण एवं प्रबंधन की जानकारी दिया जा रहा है। ताकि स्वच्छता के साथ-साथ उन्हें स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो सके, क्योंकि गंदा पानी पीने से 80 प्रतिशत बीमारियां हो रही हैं।पंचायत में जलापूर्ति प्रारंभ करने से पूर्व लाभुकों को 310 रुपया देकर मुखिया से कनेक्शन करवाना होगा। साथ ही प्रत्येक महीना 62 रुपया की राशि जमा करनी होगी।