प्रतिनिधि,जमशेदपुर। झारखंड राज्य के कुछ जिलों में नाबार्ड के नाम पर जालसाजों द्वारा फर्जी नियुक्ति विज्ञापन निकाल कर लोगों से पैसा मांगे जाने का मामला सामने आया हैं। जिसको लेकर जिले के डीडीएम सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि नाबार्ड द्वारा इस प्रकार का कोई भी नियुक्ति विज्ञापन नहीं निकाला गया है। नाबार्ड किसी भी प्रकार की नियुक्ति के लिए आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही लेती है।
उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और नाबार्ड के कर्मचारी व एजेंट बनकर जालसाजी करने वाले गिरोह की धोखाधड़ी का शिकार न होने को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की है। जबकि उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय रांची या फिर जिला विकास प्रबन्धक (डीडीएम) के मोबाइल नंबर 8294119223 पर संपर्क कर सकते हैं।





