प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। जिला टास्क फोर्स के द्वारा शनिवार को हंटरगंज में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास एंव बशिष्ठ नगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर कर रहें थे।





अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने निलांजन नदी में अवैध बालू उठाव कर रहें दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया।जिला खनन पदाधिकारी चतरा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध उत्खनन को लेकर विशेष छापामारी अभियान जारी रहेगा। किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा।