प्रतिनिधि,लोहरदगा। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड के निर्देश पर शुक्रवार को जिला नियोजनालय कार्यालय लोहरदगा परिसर में एक दिवसीय मिनी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस भर्ती कैंप में चार निजी कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें एडुवांटेज प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली द्वारा ट्रेनी पद के लिए 14 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया और सभी का अंतिम रूप से चयन किया गया।
वीएसएस एंटरप्राइजेज गुरूग्राम कंपनी के द्वारा तीन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया और सभी का सेमी स्किल पद के लिए चयन कर लिया गया। एसआईएस लिमिटेड रांची द्वारा 15 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया और 06 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन सिक्योरिटी एडवाइजर/गार्ड के लिए कर लिया गया। बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड लोहरदगा द्वारा 5 लोगों का साक्षात्कार लिया गया,जिनमें 2 लोगों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया।
इस मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, यंग प्रोफेसनल प्रबीर गोप समेत नियोजन कार्यालय के अन्य कर्मी व बड़ी संख्या में अभ्यर्थीगण उपस्थित थे।





