पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित सुविधा केंद्र में चल रहे पोस्टल बैलेट मतदान कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सुविधा केंद्र में मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया के बारे में जायजा लिया गया।उपायुक्त ने सुगम चुनाव संपन्न कराने और पूरी चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी बनाये रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।





