प्रतिनिधि,जमशेदपुर। जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर में रविवार नए साल के अवसर पर जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं कीर्तन का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दराज से पहुंचे हुए थे। जिन्होंने भक्ति में गोते भी लगाए।इस दौरान कीर्तन में लोगों को भक्ति में झुमते हुए देखा गया।





बताते चलें कि दुर्गाबाड़ी मंदिर में नए साल पर पिछले चार सालों से कीर्तन का आयोजन लगातार किया जाता आ रहा है। इसकी शुरूआत वर्ष 2019 में पहली बार हुई थी। ट्रस्टी विश्वनाथ भभई ने कहा कि देश व राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए यह नया साल देशवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आए और इसी प्रार्थना के साथ हर वर्ष हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता है। शहर के कोने-कोने से श्रद्धालु साल के पहले दिन मंदिर में पहुंचते हैं।