प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जुगसलाई थाना अंतर्गत दुखू मार्केट स्थित जुगसलाई पीवीएस कांप्लेक्स निवासी हरि प्रसाद गुप्ता के मनिहारी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 12 जनवरी की देर रात्रि सामानों की चोरी कर ली। वहीं घटना के दूसरे दिन जब हरि प्रसाद गुप्ता अपनी दुकान खोलने के लिए सुबह 11 बजे पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद घटना की लिखित शिकायत थाने में जाकर की।





मामले में उन्होंने बताया कि 12 जनवरी की शाम 7 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। दूसरे दिन जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया। जिसके बाद जांच करने पर दुकान के कई सामानों को गायब पाया। फिलहाल पुलिस ने भुक्तभोगी के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।