प्रतिनिधि, सिंदरी। सिंदरी विधानसभा के वार्ड नंबर 53 के राजकीयकृत मजदूर उच्च विद्यालय के प्रांगण में झामुमो वार्ड अध्यक्ष राज कुमार महतो के नेतृत्व में झामुमो सदस्यता अभियान का कार्यक्रम किया गया।





कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मनु आलम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष लखन प्रामाणिक, केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी, झाकोमयू की केंद्रीय नेता सपन बनर्जी, झा.को.म.यू केंद्र समिति सदस्य मलय चंद्र महतो, महानगर अध्यक्ष मन्टू कुमार चौहान, महानगर सचिव अबु तारिक़, उपाध्यक्ष बंटी सिंह, उपाध्यक्ष रामु मंडल, संगठन सचिव सिकंदर आलम, फागु नापित, वार्ड नं 53 अध्यक्ष राज कुमार महतो, वार्ड 53 सचिव राज रौशन सिंह सहित कई गणमान्य लोग की उपस्थिति में सदसयता अभियान किया गया,जिसमें दर्जनों लोगों ने अपनी सदस्यता लेकर जेएमएम को आगे बढ़ाने में सहयोग की बात कही।





महानगर अध्यक्ष श्री चौहान ने अपनी उपस्थिति हरदम देने की बात सार्वजनिक रूप से की साथ ही पार्टी को आगे ले जाने की रूप रेखा पर भी लोगों से चर्चा की। महानगर उपाध्यक्ष रामु मंडल ने इस कार्यक्रम के बाद एक बार फिर से जेएमएम के लोगों में जान फूंकने की बात कही और एक नए ऊर्जा के साथ फिर से मैदान में उतर कर काम करने का प्रण लिया।