विशेष संवाददाता
रांची। जेसीआई रांची की नई टीम (टर्म 2023) के लिए रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद राजगढ़िया को जेसीआई रांची के अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया।सभी सदस्यों ने जेसी अरविंद राजगढ़िया को अध्यक्ष चुना।चुनाव में सभी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
नई टीम में छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें जेसी विक्रम चौधरी, जेसी देवेश जैन, जेसी निखिल अग्रवाल, जेसी प्रतीक जैन, जेसी निशांत मोदी और जेसी पीयूष केडिया शामिल हैं। सचिव का पदभार जेसी तरुण अग्रवाल संभालेंगे। जबकि सह सचिव जेसी रवि आनंद निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन चुने गए।साथ ही संस्था ने टर्म 2023 के 20 नए निदेशक का भी चयन किया। इनमें अविकल मसकरा, कौशल मुरारका, चंद्रेश बजाज, राहुल टिबरेवाल, निखिल मोदी, अंकित मोदी, संकेत सरावगी, रौनक टेकरीवाल, सौरव जालान, शुभम बुधिया, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, साकेत अग्रवाल,आदित्य जालान,अंकित मंत्री,अंकित जैन, मयंक अग्रवाल,प्रवीण अग्रवाल,ऋषभ सिंघानिया और नटवर बाजोरिया शामिल हैं।
चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष जेसी गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता मे गठित टीम की देख रेख में संपन्न हुआ। टीम मे सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ-साथ जेसी अमित खोवाल और जेसी मनीष रामसिसरिया ने मुख्य भूमिका निभाई।नव-निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जेसीआई रांची की पूरी टीम संस्था और समाज हित में सेवारत रहेगी। यह जानकारी जेसीआई रांची के मीडिया प्रभारी संकेत सरावगी ने दी।





