रांची।जेसीआई रांची द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक्सपो उत्सव में दूसरे दिन शुक्रवार को भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।लोगों में एक्सपो को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।शुक्रवार को भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।इस वर्ष एक्सपो दो वर्ष के बाद लगा है।इस वर्ष 325 से अधिक स्टॉल आए हैं। सभी में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखी जा रही है। ऑटो जोन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां हर प्रकार की गाड़ी और मोटरबाइक उपलब्ध है। इस वर्ष इलेक्ट्रिक व्हीकल के कई स्टॉल हैं और लोग इलेक्ट्रिक गाड़ी की पूरी जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा पूरी से आए हुए सैंड आर्टिस्ट को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।स्टार्टअप जोन में लोगों को कुछ नया देखने को मिल रहा है।शुक्रवार को कई स्कूल के बच्चे भी एक्सपो आए और उन्होंने एम्यूजमेंट पार्क में झूलों का पूरा आनंद लिया।
डॉग शो और ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित
शाम में एक्सपो परिसर में डॉग शो और ट्रेजर हंट का भी आयोजन किया गया। डॉग शो में कई ब्रीड के डॉग आए थे। इसमें सिंबा,बुल डॉग,स्पिट्स,पोमेरीयन,ग्रेट डेन,बीगल,शितजु नस्ल के डाॅग शामिल थे।डॉग शो के विजेता सिंबा डाॅग बने। द्वितीय स्थान पर रोजी और तृतीय स्थान पर बिलकु डॉग रहे। इसके अलावा फैशन शो का भी आयोजन किया गया था।
हेल्दी बेबी शो का आयोजन आज
एक्सपो में शनिवार को कई इवेंट्स हैं।सुबह 11:30 बजे हेल्थी बेबी शो और शाम में वॉइस ऑफ एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।वॉइस ऑफ एक्सपो में इंडियन आइडल के शगुन पाठक जज के तौर पर जुड़ेंगे।शनिवार को मिडनाइट करने वालों का भी आयोजन किया जाएगा।एक्सपो की टीम पूरी तन्मयता से आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है। ताकि राजधानीवासियों को इस बार एक्सपो में कुछ नया और अच्छा देखने को मिले। टीम एक्सपो रांची के लोगों से एक्सपो में आकर भरपूर आनंद उठाने की अपील की है। उक्त जानकारी एक्सपो के मीडिया हेड सिद्धार्थ चौधरी और पीआरओ संकेत सरावगी ने संयुक्त रूप से दी।





