जेसीपीडीए ने मतदान के दिन कर्मियों को अवकाश देने की अपील की
मतदान में सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी:संजय अखौरी
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा अपने सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स सदस्यों से मतदान दिवस के दिन अपने कर्मचारियों को अवकाश देने की अपील की गई है।
जेसीपीडीए के अध्यक्ष संजय अखौरी और सचिव रौनक पोद्दार ने संयुक्त रूप से अपने सदस्यों से मतदान दिवस के दिन स्वयं अपने परिवार,मित्र और सहयोगियों से मतदान करने की अपील की। साथ ही अपने कर्मचारियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। यह कहा गया कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी वर्ग की सहभागिता अहम है।





