रांची।झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 11वीं की गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी है। जैक ने इसे लेकर मंगलवार को पत्र जारी कर दिया।इसमें कहा गया है कि 11वीं बोर्ड की फर्स्ट टर्म की गणित व जीव विज्ञान की नौ मई को हुई परीक्षा रद्द की जाती है।अब इन दोनों विषयों की परीक्षा द्वितीय चरण की परीक्षा के साथ होगी।
द्वितीय चरण की परीक्षा जून में प्रस्तावित है।गणित का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक पहले ही वायरल हो गया था। परीक्षा में दिए गए प्रश्न से वायरल प्रश्न पत्र पूरी तरह मिल गया था।जैक ने मंगलवार को मामले की प्रारंभिक जांच के बाद दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दी।गणित के साथ ही जीव विज्ञान की भी परीक्षा थी। इसके चलते जैक ने दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दी।
प्रश्न पत्र आउट होने की पूरी जानकारी जैक ने विभाग को भी दी है।इसकी जांच शुरू कर दी गयी है।जैक को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा गया है। इधर जैक ने इस संबंध में जिलों से भी जानकारी मांगी है।जिलों से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।





