प्रतिनिधि,बड़कागांव। बडकागांव प्रखंड अंतर्गत तलसवार पंचायत के जोभिया घाटी में रविवार सुबह 8 बजे ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शीओ का कहना है कि गाड़ी में सिमेंट भरा था जो पतरातू से लेकर बड़कागांव की ओर जा रहा था,लेकिन जोभिया घाटी में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे चालक को गंभीर चोट लगी। जिसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर हाॅस्पिटल रेफर किया गया।





बताते चलें कि जोभीया घाटी में आए दिन हमेशा सड़क दुर्घटना होती आ रही है। प्रशासन को उक्त मार्ग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है,ताकि बार-बार हो रहे सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।