जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जौनपुर में सोमवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 573 करोड़ 36 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी 20 दिसंबर को वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट सुबह 10.30 बजे आयेंगे।यहां से हेलीकाप्टर द्वारा जौनपुर के मछलीशहर बस स्टैंड स्थित हेलीपैड 11.50 बजे पहुंचकर मछलीशहर में नेशनल हाई-वे से सम्बन्धित विभन्नि योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।इसके बाद गडकरी एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे और दोपहर एक बजे अतरैला शिवगुलाम मर्जिापुर जाएंगे।

गडकरी के स्वागत के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज है गई हैं। मछली शहर स्थित फौजदार इंटर कॉलेज में टेंट लगाने का कार्य भी शुरू है। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विकास कार्यों से जुड़े 573.36 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 442.66 करोड़ रुपये का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 130.70 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। गडकरी 27 करोड़ रुपये की लागत से जौनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-128 पर ब्रिज के नर्मिाण के कार्य का शिलान्यास करेंगे।