प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के डोकाटांड में श्री श्री 1008 शिव गौरी परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है।श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।रविवार को झारखंड सरकार के परिवहन प्राधिकार सदस्य झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया ने महायज्ञ में शामिल हुए एवं यज्ञ मंडप का पूजा अर्चना कर परिक्रमा किए।





संजीव ने मंदिर निर्माण एवं महायज्ञ में आर्थिक रूप से सहयोग किया। मौके पर संजीव ने कहा कि महायज्ञ में पूजा करने से सुख व समृद्धि आती है। भगवान का असीम कृपा बनी रहती है।





रविवार को प्रतिमाओं को धूमधाम के साथ ग्रामीणों के द्वारा नगर भ्रमण कराया गया। कल मंगलवार रात्रि को भजन गायिका इसरत जहां के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं महाकाल यज्ञ समिति के द्वारा भंडारा का आयोजन निरंतर किया जा रहा है,जिसमें अब तक 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है।मौके पर महायज्ञ समिति एवं महाकाल यज्ञ समिति के लोग उपस्थित थे।