पलामू। झारखंड के पलामू जिले में इस बार भीषण गर्मी का सितम जारी है।भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।सुबह दस बजे के बाद लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।पलामू में भीषण गर्मी का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि एक जून से लेकर आठ जून के बीच चार दिन तक पलामू का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।एक अप्रैल से आठ जून तक 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 30 अप्रैल और 15 मई को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण जलस्तर नीचे जाने से पानी के संकट से लोग जूझ रहे हैं।
गर्मी ढा रही सितम
पलामू में अप्रैल महीने के शुरुआती दिन से ही गर्मी सितम सितम ढाना शुरू कर दिया था।एक अप्रैल को पलामू का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।उसके बाद से पलामू में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है।मई के तीसरे सप्ताह में मौसम में अचानक परिवर्तन होने से बारिश होने पर चार दिन 40 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान रहा था।उसके बाद से गर्मी निरंतर बढ़ती गयी।
46 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहा तापमान
आंकड़ों पर गौर करें तो एक अप्रैल से आठ जून तक पलामू में 43 दिन 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर अधिकतम तापमान दर्ज किया गया,जबकि 12 दिन 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।पलामू में इस बार गर्मी के मामले में कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया।पूरे देश में पलामू तीन दिन सबसे अधिक गर्म जिला रहा।पलामू में 30 अप्रैल और 15 मई को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण जलस्तर भी निरंतर नीचे जा रहा है, जिससे पेयजल संकट भी उत्पन्न हो रहा है।
पलामू में जिस दिन 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान
18 अप्रैल--45.1
19 अप्रैल--45.2
28 अप्रैल--45.8
29 अप्रैल--45.7
30 अप्रैल--46.0
14 मई --45. 7
15 मई --46. 1
20 मई --45. 6
3 जून---45.0
6 जून--45.4
7 जून--45.7
8 जून--45.4





