झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भुइयां समाज ने दशरथ मांझी की फोटो भेंट कर स्वागत किया





देश के महान सपूत बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न ना मिलना दुर्भाग्यपूर्ण:उमेश भारती





प्रतिनिधि,चतरा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को चतरा अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति एवं भुइयां समाज ने अपने महापुरुष बाबा दशरथ मांझी की फोटो भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा द माउंटेन मैन बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग किया।





इस मौके पर जिला अध्यक्ष उमेश भारती, जयराम भारती, प्रभु भारती, उदय भारती, राकेश भारती, विनोद भारती,सुरेश भारती, राजेन्द्र भारती, मनोज भारती, सोनू भारती, टिंकू भारती जी व भुइयां समाज के कई बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।