झारखंड में आज से चलेगी शीतलहर,इन जिलों में पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया दिशा निर्देश
झारखंड में आज से चलेगी शीतलहर, इन जिलों में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव,स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया दिशा निर्देश <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची। देश में शीतलहर को लेकर झारखंड में आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को सभी उपायुक्तों और सविल सर्जनाें को आदेश दिया है कि वो शीतलहर को लेकर जन जागरूकता अभियान चलायें।शीतलहर से बचाव, नियंत्रण और रोकथाम के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो, जिससे समय रहते लोगों काे दुष्प्रभाव की जानकारी हो पाये।
वहीं रिम्स सहित राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। राज्य के लोगों को आगाह किया गया है कि बिना जरूरत ठंड में बाहर निकलने से बचें।शीतलहर से बुजुर्गों व बच्चों को सबसे ज्यादा सावधान रहने के लिए कहा गया है।एडवाइजरी में ठंड से बचाव के लिए उचित खान-पान की सलाह दी गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है।शीतलहर का ज्यादा असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग जिले में पड़ेगा।सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान चार तथा मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेसि हो गया।राजधानी का न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री सेसि के करीब रहा।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

