रांची।झारखंड में मानसून की जल्द एंट्री होने वाली है।मंगलवार को मानसून की एंट्री देखने को मिली।राजधानी रांची मेें जहां दोपहर और देर शाम झमाझम बारिश हुई।वहीं अन्य जिलों के कुछ जगहों पर भी बारिश की खबर है।मौसम विभाग की मानें तो ये मानसून आने के पहले की बौछार है।राज्य में संताल परगना के साहिबगंज क्षेत्र से इस बार मानसून आने की संभावना है।
मौसम केंद्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद के मुताबिक मंगलवार की देर शाम हुई बारिश को मानसून आने के पहले की बारिश मानी जा सकती है।इससे उम्मीद जगी है कि 16 जून तक संताल परगना के क्षेत्र में मानसून के आने की संभावना है।इधर देर शाम को हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।इसमे रांची, गुमला, गढ़वा, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, लातेहार, रामगढ़, दुमका, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा में हल्के से मध्यम दर्जे के साथ बादल और बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।साथ ही जिले के कुछ इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
मौसम विभाग ने 16 और 17 जून को झारखंड के मध्य भाग यानी रांची, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ तथा दक्षिणी यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।वहीं आगामी 20 जून तक झारखंड में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है।





