रांची।महंगाई की बढ़ती हुई मार के बीच बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।राज्य में अधिकतम 17 प्रतिशत तक बिजली के दाम बढ़ सकते है और ये विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं पर प्रभाव डालेगा।राज्य ऊर्जा विकास निगम की बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई है।बैरहाल पंचायत चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की वजह से प्रस्ताव पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेजा जाएगा।





आयोग इसके विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच और जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसकी स्वीकृति देगा।बैरहाल आयोग अभी पूरी तरह डिफंक्ट है।कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसके तमाम पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।इससे पहले पिछले साल राज्य बिजली वितरण निगम की ओर से वार्षिक राजस्व की जरूरत भेज दी गई थी। उसके साथ टैरिफ स्ट्रक्चर जमा नहीं किया गया था।





बोर्ड की बैठक में यह निर्धारित किया गया कि उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट खपत पर कितनी दर बढ़ानी है।बैठक में प्रस्ताव रखा गया और सैद्धांतिक सहमति दी गई।बैरहाल ऊर्जा विकास निगम घरेलू उपभोक्ताओं को 6.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराता है। 400 यूनिट बिजली की खपत पर प्रति यूनिट 1.25 रुपए से लेकर 1.50 रुपए तक की सब्सिडी का प्रविधान है। इससे अधिक की खपत पर उपभोक्ताओं को खपत की गई बिजली का पूरा मूल्य चुकाना है।





बोर्ड की बैठक में डीवीसी से अतिरिक्त 50 मेगावाट बिजली को लेकर विक्रय समझौता को भी मंजूरी दी गई। इस संबंध में पावर परचेज एग्रीमेंट मंगलवार को हुआ था। करार के मुताबिक डीवीसी ने अतिरिक्त बिजली मुहैया कराना आरंभ कर दिया है।