रांची।तपते हुए झारखंड में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखा गया।शनिवार को झारखंड के आधे से ज्यादा हिस्से में बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे,कुछ जगहों पर आंधी के साथ वज्रपात भी हुआ। आंधी और वज्रपात से झारखंड में चार लोगों की मौत भी हुई है।मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली।
जमशेदपुर और घाटशिला समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम तेज आंधी-बारिश से राहत मिली। इससे जहां मौसम ठंडा हो गया।जमशेदपुर में तापमान भी पांच डिग्री तक नीचे लुढ़क गया, लेकिन कई हिस्सों में अभी भी पारा 40 डिग्री से ऊपर ही रहा और यहां गर्मी के साथ लू झुलसाती रही।मौसम विभाग ने एक से चार मई तक झारखंड के कई हिस्सों में वज्रपात और तेज हवा के बहाव का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि राज्य में टर्फ लाइन के सक्रिय होने से बंगाल से सटे संताल व कोयलांचल के अलावा कोल्हान, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, गुमला, खूंटी में कुछ स्थान पर तेज तो कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश साहिबगंज जिले के राजमहल में 15.4 मिमी दर्ज हुई। इसके अलावा दुमका में 4.8 बारिश हुई। अगले तीन दिन तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट होगी।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को राज्य के कई इलाके में लू चलेगी। कुछ जगहों पर तेज हवा चलेगी और वज्रपात होगा। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
मुख्य शहरों के तापमान
शहर 29 अप्रैल 30 अप्रैल
रांची 41.0 40.2
कोडरमा 41 35
जमशेदपुर 44.1 39.0
पाकुड़ 42.0 33.9
जामताड़ा 42 37
साहिेबगंज 39.2 31
देवघर 41 35
(अधिकतम तापमान, डिग्री सेसि में)





