धनबाद।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को धनबाद महानगर भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए।इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले संभव है विधानसभा चुनाव हो।मौसम बदल रहा है,बरसात में कचड़ा साफ होता है, झारखंड से भी जल्दी कचड़ा साफ होने वाला है,पाप का घड़ा भर गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इशारों में चुनाव के लिए सांगठनिक रूप से तैयार रहने को कहा।





पूर्व सीएम रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर होते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की।उन्होंने कहा कि जिस लोक लुभावन नारे और वायदे के साथ हेमंत सोरेन की सरकार बनी उनमें एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ।जनता के साथ विश्वासघात हुआ है,अब जनता भाजपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।





पूर्व सीएम ने कहा कि तथ्य के साथ 10 फरवरी को एक प्रेस कांफ्रेंस की थी।प्रेस कांन्फ्रेंस के बाद झारखंड हिल रहा है।सरकार निष्क्रिय है,भ्रष्टाचार,अपराध,लूट चरम पर है,जाति प्रमाण पत्र,जमीन के म्यूटेशन तक के लिए ब्लॉक और अंचल में रिश्वत लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था का राज था, भाजपा की सोच है कि सत्ता सेवा का साधन है,सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करते।





पूर्व सीएम ने कहा कि एक बार फिर पथलगढ़ी समर्थक सिर उठा रहे हैं।दूसरे राज्यों से पथलगढ़ी समर्थक खूंटी एवं सिमडेगा में एकत्र हो रहे हैं।यह सब सरकार के इशारे पर है।एक बार फिर पथलगढ़ी के बहाने माहौल खराब करने की साजिश चल रही है।





पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर व्यक्तिगत हमले भी किए और गुरूजी(शिबू सोरेन) की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरूजी ने संघर्ष किया। अब दोनों भाइयों ने उन्हें राजनीतिक रुप से कैद कर लिया है। गुरूजी की सरकार में नहीं सुनी जाती है।