प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। शनिवार को टाऊन हॉल टंडवा में प्रखंड क्षेत्र के सैंकड़ों ब्राह्मण परिवारों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर वैदिक मंत्रोच्चारण ,आरती व पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता छेदी पांडेय व सभा का संचालन सुमन भारतीय ने किया।





कार्यक्रम में राहम, टंडवा, डहु, बड़गांव, सिसई , फुलवरिया समेत अन्य गांवों के मौजूद वक्ताओं ने भगवान विष्णु के छठे आवेशावतार परशुराम के कई रोचक कथाओं का वर्णन किया।वहीं सामाजिक उत्थान में शस्त्र व शास्त्र दोनों की आवश्यकता बताई गई। इसके साथ ही वक्ताओं द्वारा ब्राह्मण समाज के कई विपन्न परिवारों का सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान करने पर बल देते हुए प्रोत्साहित करने के साथ हीं वेदाध्ययन करना, संस्कृति व संस्कारों के संरक्षण के लिए षडकर्मों का अनुपालन करने की बातें बताई गई।





सर्वसम्मति से अग्रिम बैठक में संगठन निर्माण व सशक्त रुपरेखा तय करने के उद्देश्य से अक्षयवट पांडेय को अस्थाई तौर पर संयोजक बनाया गया। इस मौके पर छेदी पांडेय, अक्षयवट पांडेय, एन. के. पाठक, ईश्वर दयाल पांडेय, कामेश्वर पांडेय, विजय चौबे,गोविंद तिवारी, नीरज तिवारी, विकास पांडेय,उदय पांडेय, आशुतोष मिश्रा, सतीश पाठक, उपेन्द्र पांडेय, परमानन्द मिश्रा, संजीव तिवारी, विजय पाठक, अरुण पांडेय, संजीव पांडेय, समेत अन्य लोग मौजूद थे।