प्रतिनिधि,जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर रेल यात्रियों को पिछले ढाई सालों से डोरमेट्री की सुविधा नहीं मिल रही थी। मगर अब यह सुविधा मिलने लगी है। जिसके तहत डोरमेट्री बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। साथ ही जिसमें एसी डोरमेट्री और रिटायरिंग रूम तक रेल यात्री बुक करवा सकते हैं।
टाटानगर स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए 12 एसी रूम भी बनाए गए हैं। इसके अलावा 28 बेड की डोरमेट्री की सुविधा भी दी गई है। साथ ही स्टेशन पर महिला यात्रियों का भी खास ख्याल रखा गया है। जिनके लिए अलग से डोरमेट्री की सुविधा मिल सकेगी। वहीं रेल अधिकारियों का कहना है कि महिला यात्रियों को ध्यान में रखकर उनके लिए छह बेड सुरक्षित किए गए हैं। आईआरसीटीसी की ओर से यह सुविधा रेल यात्रियों को दी जाएगी। जिसके लिए यात्री को टिकट के साथ-साथ आधार कार्ड की भी आवश्यकता पड़ेगी।





