प्रतिनिधि,जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल डीआरएम अरुण जे राठौर ने शुक्रवार टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित केएम फूड प्लाजा में वे पहुंचे। डीआरएम देखना चाह रहे थे कि ऑनलाइन पेमेंट फूड प्लाजा में ली जाती है या नहीं।





इस दौरान डीआरएम ने पंजाबी तड़का खरीदकर उसकी ऑनलाइन पेमेंट भी की। साथ ही डीआरएम ने फूड प्लाजा प्रबंधक को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए प्रेरित भी किया। जिसके बाद उन्होंने खड़गपुर छोर में बन रहे फूड प्लाजा का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश भी दिया।





इस दौरान जब रेल राज्यमंत्री को छोड़कर खड़गपुर मंडल के डीआरएम एमएस हाशमी टाटानगर स्टेशन पर उतरे तो उन्होंने प्लेटफार्म की साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही पेड लाउंज को भी उन्होंने देखा। दोनों ही व्यवस्था की डीआरएम खड़गपुर ने खूब तारीफ भी की।