प्रतिनिधि,जमशेदपुर।रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे शुक्रवार चाईबासा जाने के क्रम में टाटानगर रेलवे स्टेशन होकर गुजरे। वे स्पेशल ट्रेन से शालीमार होकर आ रहे थे। शाम 5.20 बजे रेल राज्य मंत्री की स्पेशल ट्रेन टाटानगर पहुंची। जहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इस दौरान रेल राज्य मंत्री के साथ खड़गपुर के डीआरएम एमएस हाशमी भी मौजूद थे।
स्पेशल ट्रेन टाटानगर पहुंचने पर खड़गपुर डीआरएम टाटानगर में उतरकर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौर ने उनकी अगुवाई की। रेल राज्य मंत्री के आगमन को लेकर टाटानगर स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी दोनों ही स्टेशन पर मुस्तैद थे।





