प्रतिनिधि,जमशेदपुर। टाटा स्टील खेल विभाग द्वारा आयोजित इंटर डिविजनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप गुरुवार जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। वहीं 20 दिसंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुल 120 खिलाड़ियों और 12 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें फ्लैट प्रोडक्ट टीम को विजेता घोषित किया गया। जबकि शेयर्ड सर्विसेज की टीम उपविजेता बनी। साथ ही ओएमक्यू डिवीजन को तीसरा स्थान मिला।इस दौरान शेयर्ड सर्विसेज के उज्ज्वल मिश्रा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जमशेदपुर फुटबॉल क्लब सह चीफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर टाटा स्टील मुकुल विनायक चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. प्रभाकर राव विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन भी किया।





